Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जुड़वा बच्चों की 'मां' बनने वाली हैं 'नागिन' की अभिनेत्री, पोस्ट कर दी जानकारी

Aryan
3 April 2026 3:00 PM IST
जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं नागिन की अभिनेत्री, पोस्ट कर दी जानकारी
x

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति आजकल अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी आए दिन वो तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। सुरभि जमकर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। एक खबर ने फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। दरअसल, एक्ट्रेस एक नहीं बल्कि जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं।


सुरभि ने प्रेग्नेंसी के चौथे महीने में यह खुशखबरी फैंस के संग शेयर की थी।


सुरभि के फैंस को लगने लगा था कि एक्ट्रेस का बेबी बंप महीने के अनुसार नॉर्मल से अधिक बड़ा दिख रहा है।


अब सुरभि ने पोस्ट शेयर कर क्लियर कर दिया है कि वो जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं।


सुरभि ने 'जोया पारुकी' का मुख्य किरदार निभाया, जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली।


सुरभि इन दिनों अधिकांश समय प्रकृति की गोद में बिता रही हैं।


Next Story