
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- स्वामी...
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में नार्को टेस्ट की मांग! अग्रिम जमानत अर्जी पर HC कल करेगा सुनवाई

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत अर्जी पर कल सुनवाई होगी। बता दें कि शंकराचार्य ने झूंसी थाने में दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले से गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की सिंगल बेंच में इस मामले की सुनवाई होगी।
नार्को टेस्ट की मांग
शंकराचार्य के समर्थन में आए दिनेश फलाहारी महाराज ने उन पर आरोप लगाने वाले छात्रों और मुख्य शिकायतकर्ता आशुतोष पांडेय (ब्रह्मचारी) का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रपति को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि यह शंकराचार्य को फंसाने का एक षड्यंत्र है।
क्या है पूरा मामला
प्रयागराज के झूंसी थाने में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरि के खिलाफ नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के आरोप में पॉक्सो (POCSO) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।
शंकराचार्य ने आरोपों के बताया निराधार
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इन आरोपों को निराधार और राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं।




