Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नेशनलिस्ट पार्टी की बंपर जीत! बांग्लादेश में 15 फरवरी तक बन जाएगी सरकार

Anjali Tyagi
13 Feb 2026 12:01 PM IST
नेशनलिस्ट पार्टी की बंपर जीत! बांग्लादेश में 15 फरवरी तक बन जाएगी सरकार
x

नई दिल्ली। बांग्लादेश में आम चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इन चुनावों में खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को प्रचंड बहुमत मिला है। जिया के बेटे तारिक रहमान का पीएम बनना तय माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जीत की बधाई दी है। ऐसे में BNP के सेक्रेटरी जनरल मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा है कि 15 फरवरी तक सरकार बन जाएगी।

15 फरवरी तक बन जाएगी सरकार- मिर्जा फखरुल

जानकारी के मुताबिकBNP के सेक्रेटरी जनरल मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा है कि 15 फरवरी तक सरकार बन जाएगी। आज आए आम चुनावों के नतीजों में बीएनपी को बंपर जीत मिली है।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने 160 सीटों पर जीत की हासिल

बांग्लादेश आम चुनावों के नतीजों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने अब तक 160 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही जमात-ए- इस्लामी पार्टी 43 सीट ही जीत पाई है।

Next Story