
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- न्यूयॉर्क में नेवी का...
न्यूयॉर्क में नेवी का शिप पुल से टकराया, दो की मौत 19 घायल

नई दिल्ली। न्यू यॉर्क सिटी में मैक्सिको का एक नेवी शिप अचानक पुल से टकरा गया। इस घटना में दो लोगों की मौत और करीब 19 लोग घायल हुए हैं। अभी कुछ और लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पल्स के नीचे से गुजरने दौरान यह घटना हुई है।
ब्रिज के नीचे से मैक्सिकन नेवी का जहाज गुजर रहा था
अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मैक्सिको का एक नेवी शिप अचानक पुल से जा टकराया। यह हादसा न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज के पास देखने को मिला। ब्रिज के नीचे से मैक्सिकन नेवी का एक जहाज गुजर रहा था। तभी जहाज का ऊपरी हिस्सा ब्रिज से जा टकराया।
पुल से टकराने पर अफरा तफरी मची
मौके पर मौजूद कई लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में देखा जा रहा है कि अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मैक्सिकन नौसेना का जहाज न्यूयॉर्क के पोर्ट की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। तभी जहाज का ऊपरी हिस्सा पुल से टकरा जाता है। टक्कर के बाद जहाज कुछ देर के लिए अनियंत्रित नजर आता है, जिससे पोर्ट पर खड़े लोगों में भगदड़ मच गई।