Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रूझानों में सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी, कौन-कौन सी सीटो पर आगे चल रही NDA

Anjali Tyagi
14 Nov 2025 9:36 AM IST
रूझानों में सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी, कौन-कौन सी सीटो पर आगे चल रही NDA
x

पटना। आज बिहार चुनाव के नतीजें घोषित होने वाले है। ऐसे में देखना होगा की जनता ने किसे चुना है। बता दें कि शुरूआती रूझानों में सभी पार्टियों के आंकडे सामने आ गए है। बीजेपी 82 सीटों पर आगे चल रही है। साथ ही जेडीयू दूसरी तो आरजेडी तीसरी नंबर पर है।

अनंत सिंह 2700 वोटों से आगे

मोकामा से बाहुबली नेता अनंत सिंह 2700 वोटों से आगे चल रहे हैं. इस सीट पर सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी पीछे चल रही हैं।

औरंगाबाद से BJP आगे

औरंगाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी के त्रिविक्रम नारायण सिंह आगे चल रहे हैं।

लखीसराय, दरभंगा से BJP आगे

लखीसराय सीट से डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा और दरभंगा से संजय सरावगी आगे चल रहे हैं।

कटिहार से BJP आगे

कटिहार से BJP के तारकिशोर प्रसाद 1470 वोट से आगे चल रहे हैं।

जनसुराज के केसी सिन्हा आगे

कुम्हरार विधानसभा सीट पर जनसुराज के केसी सिन्हा आगे चल रहे हैं. इस सीट पर बीजेपी के संजय कुमार पीछे हैं।

कौन आगे, कौन पीछे?

कटिहार से VIP सौरव अग्रवाल आगे

बरारी से JDU विजय सिंह निषाद आगे

मनिहारी JDU सौरभ सुमन आगे

कदवा से कांग्रेस के सकील अहमद खान आगे

प्राणपुर बीजेपी से निशा सिंह आगे

कोढ़ा से कांग्रेस के पूनम पासवान आगे

बलरामपुर से माले CPIML आगे

तेजस्वी यादव राघोपुर से आगे

मोकामा से अनंत सिंह आगे

रघुनाथपुर से ओसामा साहाब आगे

तारापुर से सम्राट चौधरी आगे

बेगूसराय से BJP आगे

बता दें कि बेगूसराय विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार कुंदन कुमार आगे चल रहे हैं।

पवन सिंह सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पीछे

काराकाट सीट से पवन सिंह सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पीछे चल रही हैं।

रघुनाथपुर से ओसामा शहाब आगे

रघुनाथपुर विधानसभा सीट से RJD के उम्मीदवार ओसामा शहाब आगे चल रहे हैं। ओसामा के खिलाफ इस सीट से JDU नेता विकास सिंह हैं।

विजय कुमार सिन्हा आगे

डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा लखीसराय सीट से आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के अमरेश कुमार अनीश इस सीट से पीछे हैं।

महुआ सीट से पीछे तेज प्रताप

पोस्टल बैलेट की गिनती में शुरुआती रुझानों में महुआ सीट से तेज प्रताप यादव पीछे हो गए हैं।

छपरा से खेसारी लाल यादव आगे

छपरा विधानसभा सीट से भोजपुरी स्टार और RJD के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव आगे चल रहे हैं। इस सीट से बीजेपी की तरफ से छोटी कुमारी और जनसुराज से जयप्रकाश सिंह चुनाव मैदान में हैं।

Next Story