Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

NDA ने जारी किया संकल्पपत्र! दिखाई एकजुटता, एनडीए ने कर डाले बड़े वादे

Anjali Tyagi
31 Oct 2025 10:15 AM IST
NDA ने जारी किया संकल्पपत्र!  दिखाई एकजुटता, एनडीए ने कर डाले बड़े वादे
x

पटना। महागठबंधन के बाद आज NDA ने भी आज संकल्पपत्र जारी पर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री-बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा, सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री-एचएएम (एस) संरक्षक जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री-एलजेपी (आरवी) प्रमुख चिराग पासवान, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और अन्य मौजूद रहे। यह घोषणापत्र दलित समाज, महिलाओं और युवाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

क्या बोले सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कहते हैं, "अति पिछड़ा वर्ग का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण बेहद जरूरी है। अति पिछड़ा वर्ग की विभिन्न श्रेणियों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में हम एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेंगे, जो अति पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न समुदायों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करेगी और इन समुदायों के उत्थान के लिए सरकार को सुझाव देगी।"

महिला समृद्धि पर जोर

महिलाओं को समृद्ध बनाने के लिए 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' से 2 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी। NDA 1 करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य रखेगा। साथ ही, 'मिशन करोड़पति' के माध्यम से चिह्नित महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

एनडीए के मुख्य वादें

- 1 करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार देंगे।

- गरीबों को 125 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

- केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का वादा।

- किसानों को 9000 रूपये का लाभ होगा

- 4 नए शहरों में मेट्रों की सेवा शुरू की जाएगी।

- गरीबों के लिए 50 लाख नए पक्के मकान।

- कर्पूरी ठाकुर की किसान समृद्धि निधि योजना लाएंगे।

- गरीबों के लिए पंचामृत गांरटी का वादा।

- गरीबों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देंगे।

- गरीबों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज का वादा।

- प्रति वर्ष किसानों को 3000 रूपये की मदद।

- गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा का वादा।

- साल में बाढ़ मुक्त बिहार होगा।

- किसान सम्मान और MSP की गारंटी।

बिहार में 4 नए एयरपोर्ट

बिहार में एनडीए गठबंधन के संकल्प पत्र में वादा किया गया है कि पटना, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और मेट्रो जैसी आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। इससे राज्य में जिलों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी, निवेश बढ़ेगा और इसी के साथ रोजगार भी बढ़ेगा।




Next Story