Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

असम में NDA का सीट शेयरिंग फार्मूला तय! BJP 89 सीटों पर लड़ेगी, जानें AGP और BPF को कितनी- कितनी सीटें मिली

Aryan
18 March 2026 4:41 PM IST
असम में NDA का सीट शेयरिंग फार्मूला तय! BJP 89 सीटों पर लड़ेगी, जानें AGP और BPF को कितनी- कितनी सीटें मिली
x
प्रद्युत बोरदोलोई असम के दिसपुर से बीजेपी की टिकट पर विधानसभा चुनाव चुनाव लड़ सकते हैं

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए का सीट शेयरिंग फार्मूला तय हो गया है। जानकारी के मुताबिक, राज्य की 126 विधानसभा में से बीजेपी 89 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं, एजीपी 26 और बीपीएफ के 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात हुई है। बता दें कि असम की सभी सीटों के लिए चुनाव 9 अप्रैल को होगा। वहीं, प्रद्युत बोरदोलोई असम के दिसपुर से बीजेपी की टिकट पर विधानसभा चुनाव चुनाव लड़ सकते हैं।

सहयोगियों को कुल 37 सीटें देने की बात

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कल ही घोषणा की थी कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि उनके सहयोगियों को कुल 37 सीटें दी जाएंगी। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद असम के सीएम ने कहा कि सीटों के बंटवारे पर बातचीत अंतिम दौर में है और गठबंधन जल्द ही चुनावी रणनीति को अंतिम रूपरेखा तैयार करेगा।

पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी 92 सीटों पर लड़ी थी

पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 92 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि एजीपी को 26 और यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) को 8 सीटें दी गई थीं। असम की राजनीति में सीट बंटवारा हमेशा अहम भूमिका निभाता है, खासकर बोडोलैंड जैसे क्षेत्रों में, जहां क्षेत्रीय दलों का अधिक प्रभाव है।

पिछले चुनाव में बीजेपी-एजीपी का प्रदर्शन था बेहतर

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हम सही तरीके से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं और राज्य में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।


Next Story