
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- NEET UG Results 2025:...
NEET UG Results 2025: इस बार लड़कों ने मारी बाजी, टॉप 10 में 9 लड़के और एक लड़की, देखें टॉपर की सूची

नई दिल्ली। नीट यूजी परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इस परीक्षा में राजस्थान के महेश कुमार ने टॉप किया है। 12 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा को क्वालिफाई किया है। बता दें कि 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी। कैंडिडेट अपना स्कोरकार्ड भी नीट की ऑफिशियल वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकते हैं। टॉप 10 में 9 लड़के और एक लड़की है। वहीं टॉप 100 छात्रों को 99.9 परसेंटाइल मिले हैं। छात्रों को परीक्षा का परिणाम देखने के लिए सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा.
टॉपर्स लिस्ट
रैंक 1- महेश कुमार (राजस्थान)- 99.9999547 पर्सेंटाइल
रैंक 2- उत्कर्ष अवधिया (मध्य प्रदेश)- 99.9999095 पर्सेंटाइल
रैंक 3– कृषंग जोशी (महाराष्ट्र)- 99.9998189 पर्सेंटाइल
रैंक 4- मृणाल किशोर झा (दिल्ली)- 99.9998189 पर्सेंटाइल
रैंक 5- अविका अग्रवाल (दिल्ली)- 99.9996832 पर्सेंटाइल
रैंक 6- जेनिल विनोदभाई भयानी (गुजरात)- 99.9996832 पर्सेंटाइल
रैंक 7- केशव मित्तल (पंजाब)- 99.9996832 पर्सेंटाइल
रैंक 8– झा भव्य चिराग (गुजरात)- 99.9996379 पर्सेंटाइल
रैंक 9- हर्ष केदावत (दिल्ली)- 99.9995474 पर्सेंटाइल
रैंक 10- आरव अग्रवाल (महाराष्ट्र)- 99.9995474 पर्सेंटाइल
राजस्थान के महेश कुमार ने किया टॉप
इस साल राजस्थान के महेश कुमार टॉपर बने हैं। उन्होंने परीक्षा में कुल 99.9999547 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया सेकंड टॉपर बने हैं, जबकि महाराष्ट्र के कृषांग जोशी तीसरे टॉपर बने हैं।
ऐसे देखें रिजल्ट
सबसे पहले NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं। फिर होमपेज पर 'NEET UG 2025 रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे एडमिट कार्ड नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट करें। अब आपका नीट यूजी 2025 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा। उसके बाद अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।