
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- ब्रेक के बाद लौटीं...
ब्रेक के बाद लौटीं नेहा कक्कड़, होली के अवसर पर रिलीज किया यह नया गाना, फटाफट 15 लाख व्यूज पार, जानें फैंस ने क्या दी प्रतिक्रिया
मुंबई। नेहा कक्कड़ ने पिछले महीने ऐलान किया था कि वो सोशल मीडिया और अपने काम से लंबा ब्रेक ले रही हैं। लेकिन करीब एक महीने बाद ही वो फिर से नया गाना लेकर वापस लौट आई हैं। यह गाना होली सॉन्ग है और इसे केवल रीमिक्स किया गया है। ये गाना उनके भाई टोनी कक्कड़ का ही है जिसे नेहा ने थोड़ा बदलकर इसे फिर से रिलीज किया है। इसे लेकर फैंस गाने के साथ ही उनके वापस आने पर भी रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ फैंस ने तारीफ की है, तो वहीं कुछ लोगों ने कहा गाना अच्छा नहीं है।
सलवार-सूट में नेहा दिखीं प्यारी
नेहा कक्कड़ ने अपना नया होली का गाना 'मेरा सूट' रिलीज किया है। इसमें वो होली के रंगों में रंगीं हुई नजर आ रही हैं। सफेद रंग के सलवार-सूट में वो बेहद प्यारी लग रही हैं। नेहा ने ये गाना अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर बनाया है। इसे रिलीज हुए अब तक 15 घंटे ही हुए हैं और गाने पर 15 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं।
ऐसे गाने करके ही आपका करियर बिगड़ेगा
वहीं, कमेंट सेक्शन में फैंस ने नेहा कक्कड़ से सवाल भी किए कि वो तो ब्रेक पर थीं, फिर ये गाना इतनी जल्दी कहां से आ गया। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे गाने करके ही आपका करियर बिगड़ेगा। एक ने कहा कि फाइनली हमारी क्वीन आ गई है। एक ने बोला क्यों सत्यानाश कर रही हो गाने का। एक यूजर ने लिखा- ब्रेक पर फिर से चली जाओ।






