Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

NEPAL : जेल से भाग रहे कैदी पर पुलिस ने की फायरिंग, 2 की मौत, कई घायल! भारत-नेपाल बॉर्डर पूरी तरह से सील

Shilpi Narayan
11 Sept 2025 12:00 PM IST
NEPAL : जेल से भाग रहे कैदी पर पुलिस ने की फायरिंग, 2 की मौत, कई घायल! भारत-नेपाल बॉर्डर पूरी तरह से सील
x

नई दिल्ली। नेपाल में Gen-Z आंदोलन के उग्र रूप ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। वहीं नेपाल में अब शुक्रवार तक कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस बीच नेपाल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के रामेछाप जिला जेल में बड़े पैमाने पर कैदी भागने की फिराक में थे, जिनपर सेना द्वारा गोलीबारी की गई। बता दें कि नेपाल में जारी हिंसा का असर अब भारत में भी दिखने लगा है।

भारत-नेपाल बॉर्डर पूरी तरह से सील

भारत-नेपाल बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। साथ ही भारत से नेपाल के लिए चलने वाली मैत्री बस सेवा को भी बंद कर दिया गया है। अब चोरी-छिपे आने-जाने वाले रास्तों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इस हिंसा के चलते कारोबार भी पूरी तरह से ठप हो गया है। तमाम व्यापारियों का कारोबार इस वक्त पूरी तरह से बंद पड़ा है।

12 से 13 कैदी घायल

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रामेछाप जिला जेल में बड़े पैमाने पर कैदियों के भागने के प्रयास को रोकने के लिए नेपाली सेना द्वारा की गई गोलीबारी में लगभग 12 से 13 कैदी घायल हो गए जबकि 2 कैदी की मौत हो गई है। बताया जाता है कि नेपाल के रामेछाप नगरपालिका के वार्ड 8 स्थित इस जेल में 800 से अधिक कैदी बंद हैं। पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि सभी कैदियों को काबू कर लिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है।

जेल में बंद कैदियों ने कई आंतरिक ताले तोड़े

जानकारी के अनुसार, नेपाल के रामेछाप के मुख्य जिलाधिकारी श्याम कृष्ण थापा ने कहा कि जेल में बंद कैदियों ने कई आंतरिक ताले तोड़े और मुख्य दरवाजे को जबरदस्ती खोलने की कोशिश की। इसके बाद सुरक्षा बलों ने गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं प्रारंभिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि नेपाल के इतिहास में सबसे बड़ी जेल ब्रेक घटना में देश की 25 से अधिक जेलों से 15,000 से अधिक कैदी भाग गए। अभी तक की जानकारी के अनुसार, केवल कुछ कैदी ही स्वेच्छा से वापस लौटे हैं या फिर सेना ने फिर से एक बार पकड़ा है।

Next Story