Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Nepal Violence: Gen-Z विरोध प्रदर्शन में यूपी के गाजियाबाद की एक महिला की मौत, परिवार में शोक की लहर! घायल पति का इलाज जारी...

Aryan
12 Sept 2025 3:38 PM IST
Nepal Violence: Gen-Z विरोध प्रदर्शन में यूपी के गाजियाबाद की एक महिला की मौत, परिवार में शोक की लहर! घायल पति का इलाज जारी...
x
दरअसल जिस होटल में महिला ठहरी हुई थीं, वहां भी प्रदर्शनकारियों ने आग लगाई थी।

गाजियाबाद। नेपाल में हिंसा के दौरान में यूपी के गाजियाबाद की एक महिला की मौत हो गई। दरअसल जिस होटल में वह ठहरी हुई थीं, वहां भी प्रदर्शनकारियों ने आग लगाई थी। होटल में आग लग जाने के बाद उन्होंने रस्सी के सहारे नीचे उतरने की कोशिश की थी। लेकिन तभी संतुलन बिगड़ गया और महिला गिर गई जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतका का नाम राजेश गोला बताया जा रहा है जो कि गाजियाबाद के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी रामवीर सिंह गोला की पत्नी थीं।

हादसे में पति रामवीर सिंह गोला भी हुए घायल

मृतका के बेटे ने बताया इस हादसे में उसके पिता यानी मृतका के पति रामवीर सिंह गोला भी घायल हो गये हैं। उन्हें काठमांडू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी मां का पार्थिव शरीर दो दिनों से अस्पताल में ही पड़ा है, लेकिन अब तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि हम लगातार भारतीय एंबेसी के संपर्क में हैं। अब हमलोग बॉर्डर की ओर बढ़ रहे हैं आशा है कि कल सुबह तक मां का पार्थिव शरीर गाजियाबाद आ जाएगा।

उपद्रवियों ने होटल हयात में लगाई थी आग

नेपाल में विरोध आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने काठमांडू के हयात होटल में आग लगा दी थी। उस वक्त होटल में कई भारतीय सैलानी भी मौजूद थे। जब सेना और आपातकालीन सेवा देने वाली टीम घटनास्थल पर पहुंचीं तो रस्सियों की मदद से लोगों को होटल से बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी बीच राजेश गोला हादसे की शिकार हुई थीं। इस हादसे की खबर से उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार और रिश्तेदारों में शोक व्याप्त है। रिश्तेदारों और पड़ोसियों द्वारा लगातार घर परिवार को सांत्वना दी जा रही है।

नेपाल में हिंसा भड़कने की वजह

नेपाल में हिंसा भड़कने की वजह Gen-Z विरोध प्रदर्शन है। प्रदर्शनकारी सरकारी भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंधों के विरोध को लेकर सड़कों पर उतर गये थे। पुलिस कार्रवाई में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से इस्तीफे की मांग की गई। दबाव में आने की वजह से ओली ने अचानक इस्तीफा दे दिया और सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध भी हटा लिए गए।


Next Story