
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- नेपाल के प्रधानमंत्री...
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने अपने पहले पोस्ट में पीएम मोदी को दिया धन्यवाद! जानें क्या कहा

नई दिल्ली। नेपाल में अब राजनीतिक बदलाव हुए हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री पद के तौर पर अब बालेंद्र शाह आश्रित हो गए हैं। जिसके बाद पीएम मोदी ने बालेंद्र शाह को बधाई संदेश दिया था। ऐसे में नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने अक्तूबर 2025 के बाद अपना पहला पोस्ट किया है। इस पहले पोस्ट में नेपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। साथ ही भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने की उत्सुकता जाहिर की है।
नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने किया पोस्ट
नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने एक्स पर लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपके स्नेही शब्दों और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं हमारे दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को आगे बढ़ाने और अपने लोगों की समृद्धि के लिए आपके साथ निकटता से काम करने के लिए उत्सुक हूं।
PM मोदी ने दी थी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारत और नेपाल के संबंध नई ऊंचाइयों को छुएंगे।




