
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पीएम मोदी के इजराइल...
पीएम मोदी के इजराइल दौरे से पहले नेतन्याहू उत्साहित! कहा- हमारी दोस्ती और भी मजबूत हो गई, जानें क्या है इजराइली PM का ‘हेक्सागन’ प्लान

नई दिल्ली। पीएम मोदी इस बुधवार यानी 25 फरवरी को इजराइल के ऐतिहासिक दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरे को लेकर इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू बेहद उत्सुक हैं। उन्होंने पीएम मोदी को अपना ‘पर्सनल फ्रेंड’ कहा है। इसके साथ ही उन्होंने भारत को एक दुनिया की बड़ी ताकत करार दिया है। नेतन्याहू के मुताबिक, पीएम मोदी का यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को एक नई दिशा देगा।
समंदर की सैर को किया याद
नेतन्याहू ने कैबिनेट मीटिंग में पुरानी यादें साझा करते हुए कहा कि वे और मोदी अक्सर फोन पर बात करते हैं। दोनों एक-दूसरे के देश हमेशा आते-जाते रहते हैं। उन्होंने 2017 की उस मशहूर फोटो का जिक्र किया जिसमें दोनों नेता मेडिटेरियन सी के किनारे नंगे पैर टहल रहे थे। नेतन्याहू ने मजाकिया अंदाज में कहा कि तब से लेकर अब तक गंगा, जॉर्डन और भूमध्य सागर में बहुत पानी बह चुका है, लेकिन हमारी दोस्ती और भी मजबूत हो गई है।
नेतन्याहू का ‘हेक्सागन’ प्लान
दरअसल नेतन्याहू ने एक बड़े डिप्लोमैटिक विजन का खुलासा किया है जिसे उन्होंने ‘हेक्सागन’ मतलब छह कोनों वाला गठबंधन का नाम दिया है। उनके अनुसार इजराइल एक ऐसा सिस्टम बना रहा है जिसमें भारत, अरब देश, अफ्रीकी देश, ग्रीस, साइप्रस और एशिया के कुछ अन्य देश शामिल होंगे।
इसका उद्देश्य
यह सिर्फ पैसों अथवा बिजनेस का मेल नहीं है, बल्कि एक ऐसा ग्रुप है जो कट्टरपंथी ताकतों के खिलाफ एकजुट होगा। जानकारी के अनुसार, यह विजन भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर के जैसा ही है, जो कनेक्टिविटी और डेवलपमेंट को बढ़ावा देता है।




