Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट, अगले हफ्ते भारत आएंगे अमेरिकी वरिष्ठ अधिकारियों का दल...

Aryan
5 Feb 2026 1:11 PM IST
ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट, अगले हफ्ते भारत आएंगे अमेरिकी वरिष्ठ अधिकारियों का दल...
x
अमेरिका के साथ होने वाली इस डील में भी भारत ने ‘बार्डर लाइन' को बरकरार रखा है। दोनों देश ट्रेड डील पर जल्द ही साझा बयान जारी करेंगे।

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने का ऐलान किया था। इस क्रम में अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का समूह अब भारत आएंगे। बता दें कि इस डील को भारत के लिए ऐतिहासिक और कुटनीति वाला माना जा रहा है। दोनों देशों के साझा बयान जारी होने के बाद इसकी जानकारियां सार्वजनिक की जाएंगी।

भारत ने अपने क्षेत्रों के हितों रखा है सुरक्षित

जानकारी के मुताबिक, ट्रंप के इस घोषणा के बाद अब अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल भारत आने वाला है। उसके बाद ही डील की अंतिम रूपरेखा पर निर्णय किया जाएगा। इस समझौते की सबसे खास बात यह है कि भारत ने अपने कृषि, डेयरी और मत्स्य पालन जैसे संवेदनशील और संरक्षित क्षेत्रों के हितों को पूरी तरह सुरक्षित रखा है।

अपने कृषि और डेयरी सेक्टर से समझौता नहीं किया

सूत्रों के मुताबिक, इन क्षेत्रों में अमेरिका को कोई भी बड़ी रियायत नहीं दी गई है। गौरतलब है कि भारत का अब तक का रिकॉर्ड रहा है कि उसने स्विट्जरलैंड न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, यूके या यूरोपीय संघ (EU) के साथ किए गए किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते में अपने कृषि और डेयरी सेक्टर से समझौता नहीं किया है। अमेरिका के साथ होने वाली इस डील में भी भारत ने इसी ‘बार्डर लाइन' को बरकरार रखा है।

ट्रंप ने किया था ऐलान

गौरतलब है कि ट्रेड डील की घोषणा करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि भारत 18 प्रतिशत टैरिफ के बदले रूस से तेल आयात बंद करेगा। इसके साथ ही भारत अमेरिकी उत्पादों को अपने बाजार में जीरो टैरिफ पर प्रवेश देगा और लगभग 500 अरब डॉलर के अमेरिकी सामान की खरीद करेगा।

Next Story