
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- टी20 वर्ल्ड कप के...
टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड! साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा, कल है इंडिया और इंग्लैंड बीच दूसरा सेमीफाइनल का मुकाबला

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। न्यूजीलैंड दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है। सेमीफाइनल में कीवी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह रौंदा। फिन एलन न्यूजीलैंड की जीत के हीरो बने। फिन एलन ने सिर्फ 33 गेंद में शतक जड़ा, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक है।
फिन एलन ने खेली ऐतिहासिक पारी
बता दें कि न्यूजीलैंड को फाइनल का टिकट दिलाने में सलामी बल्लेबाज फिन एलन का अहम योगदान रहा। एलन ने तूफानी शतक जड़ा। उन्होंने महज 33 गेंदों पर सेंचुरी लगाई और अपनी टीम को महज 12.5 ओवर में जीत दिला दी। फिन एलन ने अपनी रिकॉर्ड शतकीय पारी में 10 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। वहीं, सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ड ने 58 रनों की पारी खेली।
साउथ अफ्रीका ने दिया था 170 का लक्ष्य
इससे पहले साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन का स्कोर खड़ा किया। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में खेले गए इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम की पारी उतार-चढ़ाव से भरी रही, लेकिन आखिर में मार्को येनसन की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर स्कोर 150 के पार पहुंचने में सफल रहा। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और शुरुआत में उसका फैसला सही साबित हुआ। साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 12 रन पर ही क्विंटन डिकॉक और रयान रिकेल्टन के विकेट गंवा दिए। शुरुआती झटकों से टीम दबाव में आ गई।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले चुनी थी गेंदबाजी
दरअसल, इससे पहले साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन का स्कोर खड़ा किया। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में खेले गए इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम की पारी उतार-चढ़ाव से भरी रही, लेकिन आखिर में मार्को येनसन की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर स्कोर 150 के पार पहुंचने में सफल रहा। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और शुरुआत में उसका फैसला सही साबित हुआ। साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 12 रन पर ही क्विंटन डिकॉक और रयान रिकेल्टन के विकेट गंवा दिए। शुरुआती झटकों से टीम दबाव में आ गई।




