Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस प्रत्याशी समेत सात लोग हिरासत में...

Aryan
12 April 2026 8:17 PM IST
न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस प्रत्याशी समेत सात लोग हिरासत में...
x
एनआईए की टीम ने सईम चौधरी और उनके छह साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच मालदा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज यानी रविवार को एनआईए ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें मोथाबारी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सईम चौधरी भी शामिल हैं। इसके साथ ही, जांच एजेंसी ने इंडियन सेक्युलर फ्रंट के एक पंचायत सदस्य को भी गिरफ्तार किया है।

चुनाव प्रचार के दौरान की गई कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई उस समय हुई जब कांग्रेस प्रत्याशी सईम चौधरी अपने समर्थकों के साथ अलीनगर पंचायत क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम अचानक वहां पहुंची और सईम चौधरी और उनके छह साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

यह था मामला

यह मामला एक अप्रैल को हुई उस घटना से जुड़ा है जिसने पूरे राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। दरअसल, मालदा में एसआईआर यानी मतदाता सूची के विशेष सुधार कार्य के दौरान स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया था। आरोप था कि मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं।

सात न्यायिक अधिकारियों को बनाया था बंधक

इतना ही नहीं, इस दौरान वहां मौजूद सात न्यायिक अधिकारियों को कई घंटों तक बंधक बनाए रखा गया। इनमें तीन महिला अधिकारी भी शामिल थीं। इस घटना को सुप्रीम कोर्ट ने बेहद गंभीरता से लिया और बंगाल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई थी।

Next Story