Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Nikki murder case: निक्की मर्डर केस में पति के बाद आरोपी सास की भी गिरफ्तारी, बेटे की मदद की थी

Shilpi Narayan
24 Aug 2025 10:12 PM IST
Nikki murder case: निक्की मर्डर केस में पति के बाद आरोपी सास की भी गिरफ्तारी, बेटे की मदद की थी
x

ग्रेटर नोएडा। निक्की मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। जिसमें दहेज के चलते एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। इस पूरे मामले में आरोपी पति विपिन भाटी की गिरफ्तारी पहले हो चुकी थी। ऐसे में आरोपी सास की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

दहेज के चलते बहू को जिंदा जलाया

निक्की की बहन ने विपिन भाटी और उसके परिवार के सदस्यों पर दहेज के लिए निक्की की हत्या का आरोप लगाया। उनका दावा है कि बेटे के सामने निक्की को आग लगा दी गई।

विपिन भाटी का हुआ एनकाउंटर

जानकारी के मुताबिक विपिन भाटी पुलिस का हथियार छीनकर कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था। जिस दौरान ग्रेटर नोएडा के सिरसा चौराहे के पास मुठभेड़ हुई। जिसमें विक्की भाटी के पैर में गोली लगी। और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बहु को जलाने में की थी बेटे की मदद

बता दें कि निक्की की बड़ी बहन कंचन ने आरोप लगाए हैं कि उसकी सास और पति विपिन ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सास दया ने ज्वलनशील पदार्थ लाकर विपिन को दिया, इसके बाद विपिन से निक्की के ऊपर चढ़ा दिया। सब ने मिलकर उसे जिंदा जला दिया।

परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी मामला दर्ज

निक्की की बड़ी बहन कंचन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने निक्की के पति विपिन भाटी, देवर रोहित भाटी, सास दया और ससुर सतवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story