Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ओडिशा के राउरकेला में 9 सीटर विमान क्रैश! घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

Shilpi Narayan
10 Jan 2026 2:52 PM IST
ओडिशा के राउरकेला में 9 सीटर विमान क्रैश! घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
x

राउरकेला। ओडिशा के राउरकेला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राउरकेला से भुवनेश्वर जा रहा एक विमान क्रैश हो गया है। जानकारी के अनुसार, विमान 9 सीटर था। जिसमें कुल 7 लोग सवार थे। हादसे के दौरान 6 यात्रियों के अलावा एक पायलट भी सवार था। फिलहाल इस हादसे में सभी लोगों के घायल होने की जानकारी है।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में कराया भर्ती

सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं विमान क्यों क्रैश हुआ, इस बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। विमान क्रैश होने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Next Story