Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बजट के बाद निर्मला सीतारमण का बयान! कहा -हम विकसित भारत की दिशा की ओर हैं अग्रसर...

Aryan
1 Feb 2026 3:36 PM IST
बजट के बाद निर्मला सीतारमण का बयान! कहा -हम विकसित भारत की दिशा की ओर हैं अग्रसर...
x
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं ताकि सतत आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सके।

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित किया है। इस बीच उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि हम विकसित भारत की दिशा की ओर अग्रसर हैं।

रिफॉर्म एक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में अग्रसर

हम रिफॉर्म एक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में अग्रसर हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास के मकसद के साथ पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि बजट में तकनीकी क्षेत्रों में विकास पर विशेष जोर दिया गया है। यह 21वीं सदी की दूसरी तिमाही का पहला बजट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं ताकि सतत आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सके।

सुधार की गतिविधियों पर नजर

वित्त मंत्री ने कहा कि हम संरचनात्मक सुधारों के माध्यम से एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम सुधार गतिविधियों को जारी रख रहे हैं। इसका उद्देश्य उत्पादकता बढ़ाने और रोजगार सृजन के लिए पर्याप्त वातावरण तैयार करना है। 21वीं सदी पूरी तरह से प्रौद्योगिकी पर आधारित है। इसलिए हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रौद्योगिकी का लाभ आम आदमी को मिल सके। प्रति शहर प्रति वर्ष 1000 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं, और मुख्य ध्यान द्वितीय और तृतीय स्तर के शहरों पर होगा।

Next Story