Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

विदेश मंत्री पर आरोप लगाने को लेकर निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, देशद्रोह के लगाए आरोप

Divyanshi
23 May 2025 12:01 PM IST
विदेश मंत्री पर आरोप लगाने को लेकर निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, देशद्रोह के लगाए आरोप
x
भाजपा सांसद ने कांग्रेस समर्थित सरकार के दौरान हस्ताक्षरित 1991 के भारत-पाक सैन्य पारदर्शिता समझौते का हवाला दिया

नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर से सवाल करने को लेकर पाखंड करने के आरोप लगाए हैं। भाजपा सांसद ने कांग्रेस समर्थित सरकार के दौरान हस्ताक्षरित 1991 के भारत-पाक सैन्य पारदर्शिता समझौते का हवाला देते हुए कांग्रेस के पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ लंबे समय से जुड़े होने का आरोप लगाया।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए दावा किया कि 1991 के समझौते में भारत और पाकिस्तान सैन्य कार्रवाइयों के बारे में जानकारी साझा करने पर सहमत हुए थे। भाजपा सांसद ने पूछा कि क्या यह पाकिस्तान के साथ सुरक्षा पारदर्शिता का समर्थन करना नहीं था।

‘क्या यह समझौता देशद्रोह है?’

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने समझौते से संबंधित तस्वीर साझा करते हुए एक्स पर लिखा, “राहुल गांधी जी यह आपकी बनाई हुई सरकार के समय का समझौता है। 1991 में आपकी पार्टी समर्थित सरकार ने यह समझौता किया कि किसी भी आक्रमण या सेना के मूवमेंट की जानकारी का आदान प्रदान भारत व पाकिस्तान एक दूसरे से करेगा। क्या यह समझौता देशद्रोह है? कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ, विदेश मंत्री एस जयशंकर जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी आपको शोभा देता है?”

क्या थे राहुल गांधी के आरोप?

दरअसल, हाल ही में राहुल गांधी ने विदेश मंत्री जयशंकर और भारत सरकार पर आरोप लगाए थे। राहुल गांधी ने दावा किया कि जयशंकर ने स्वीकार किया है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान को जानकारी दी थी। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान खोए गए भारतीय वायु सेना के विमानों की संख्या पर मंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा था कि राष्ट्र सच्चाई जानने का हकदार है।

Next Story