
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- भाजपा मुख्यालय पहुंचे...
भाजपा मुख्यालय पहुंचे नितिन नबीन, अब तक पहुंचे ये बड़े नेता, थोड़ी देर में पीएम का आगमन

नई दिल्ली। नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। पार्टी द्वारा घोषणा होते ही उन्होंने कई मंदिरों पर मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा के नए अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन के नाम का एलान मंगलवार को आधिकारिक तौर हो जाएगा। बता दें कि नितिन नबीन भाजपा मुख्यालय पहुंच गए है। साथ ही पार्टी के कई बड़े नेता भी पहुंच गए है।
अनुराग ठाकुर ने दी नितिन नबीन को दी शुभकामनाएं
नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर पार्टी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, 'मैं उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को राजनीति में शामिल होने का संदेश दिया है। भाजपा ने 45 वर्षीय युवा को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। मैं युवा पीढ़ी से कहना चाहता हूं कि एक तरफ भाजपा है और दूसरी तरफ पारिवारिक पार्टियां हैं। यह नया युवा अध्यक्ष पार्टी को मजबूत करेगा। हम न केवल पश्चिम बंगाल में बल्कि तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में भी जीत हासिल करेंगे।'
पार्टी मुख्यालय पहुंचे ये नेता
भाजपा मुख्यालय में राजनाथ सिंह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री पहुंच गए हैं। इनमें राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल हैं।




