Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नितिन नबीन का बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय! यह अलग बात है निभाई जाएगी ये सारी औपचारिकताएं

Shilpi Narayan
14 Jan 2026 4:59 PM IST
नितिन नबीन का बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय! यह अलग बात है निभाई जाएगी ये सारी औपचारिकताएं
x

नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया मकर संक्रांति के बाद औपचारिक रूप से शुरू होने जा रही है। वर्तमान में कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अब पार्टी के स्थायी अध्यक्ष बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। वे मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह पार्टी की कमान संभालेंगे।

चुनाव की प्रक्रिया का किया जाएगा औपचारिक ऐलान

मिली जानकारी के अनुसार, मकर संक्रांति के बाद बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। इसके तुरंत बाद नितिन नबीन अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उन्हें नामांकन में प्रस्तावक के रूप में समर्थन देंगे।

निर्विरोध अध्यक्ष बनने की संभावना लगभग तय

कहा जा रहा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए फिलहाल केवल नितिन नबीन ही नामांकन करने वाले हैं। इस कारण उनके निर्विरोध अध्यक्ष बनने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है। चुनाव प्रक्रिया में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। नितिन नबीन के लिए प्रस्तावकों और समर्थकों के हस्ताक्षरों के साथ नामांकन पत्र के कई सेट तैयार किए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ही उन्हें बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा।

Next Story