Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मथुरा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की हुंकार! कहा-2027 में फिर से खिलेगा कमल...

Aryan
25 Jan 2026 1:25 PM IST
मथुरा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की हुंकार! कहा-2027 में फिर से खिलेगा कमल...
x
नितिन नवीन ने पीएम मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि यह सपना हम सबको मिलकर साकार करना है।

मथुरा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज यानी रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे से आते हुए ऐसा लग रहा था, जैसे कि मानो किसी विदेशी शहर में आ गए हों। उन्होंने कहा कि यूपी में 2027 के चुनाव में भाजपा की सरकार फिर बनेगी। जनता के आशीर्वाद से हम एक बार फिर ऐसी सरकार बनाएंगे, जिसमें विकास होगा और लोगों का विश्ववास भी बढ़ेगा।

अगवानी के लिए सीएम भी रहे मौजूद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा पहुंचे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अक्षय पात्र के चंद्रोदय मंदिर, वृंदावन पहुंचे।

विकसित भारत का सपना सबको मिलकर साकार करना है

नितिन नवीन ने पीएम मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि यह सपना हम सबको मिलकर साकार करना है। आज मजदूरों को जीरामजी के माध्यम से 125 दिन का रोजगार देकर उनका सम्मान बढ़ाया गया है। गरीब, किसान, मजदूर और युवा भाजपा की नीतियों से सीधे लाभान्वित हो रहे हैं।

अध्यक्षीय कार्यकाल की शुरुआत कृष्ण नगरी से हुई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज कृष्ण की नगरी में अध्यक्ष होने के बाद पहली बार मेरा प्रवास हुआ है। सभी को प्रणाम। पवित्र भूमि को नमन। अध्यक्षीय कार्यकाल की शुरुआत कृष्ण नगरी से हुई है। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ ने उत्तम प्रदेश बनाया। आज हर राज्य विकास कर रहा है। उत्तर प्रदेश उसका नेतृत्व कर रहा है। आज राज्य विकास कर रहे हैं तो इसका श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को जाता है।

Next Story