Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रथ पर सवार नितिन और पीछे हाथी घोड़ा पर भाजपाई, ऊपर से फूलों की वर्षा... जी हां यह सीन है पटना में बीजेपी अध्यक्ष के चल रहे रोड शो का

Shilpi Narayan
23 Dec 2025 1:55 PM IST
रथ पर सवार नितिन और पीछे हाथी घोड़ा पर भाजपाई, ऊपर से फूलों की वर्षा... जी हां यह सीन है पटना में बीजेपी अध्यक्ष के चल रहे रोड शो का
x

पटना। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंच चुके हैं। स्टेट हैंगर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से लेकर बेली रोड होते हुए मिलन हाईस्कूल ग्राउंड तक नितिन नवीन के लिए रोड शो में शामिल होने के लिए भाजपा नेताओं की भीड़ उमड़ चुकी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद संजय जायसवाल, मंत्री दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई बड़े नेताओं ने नितिन नवीन का स्वागत किया।

नवीन रथ पर सवार होकर रोड शो के लिए निकले

इसके बाद नितिन नवीन रथ पर सवार होकर रोड शो के लिए निकले। उनके साथ रथ पर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी हैं। वह राजवंशी नगर में वह भगवान हनुमान की पूजा करेंगे। वहीं बेली रोड पर भाजपा नेता हाथी-घोड़ा और बुलडोजर लेकर नितिन नवीन के स्वागत किया। बुलडोजर से भाजपा नेता अपने कार्यकारी अध्यक्ष पर फूलों पर बारिश कर रहे हैं। एयरपोर्ट से लेकर मिलर हाई स्कूल ग्राउंड तक बैनर और पोस्टर दिख रहे हैं। हालांकि, इस कार्यक्रम के कारण पटना के बेली रोड, एयरपोर्ट समेत कई इलाकों में जाम की समस्या भी उत्पन्न हो चुकी है।

बिहार में जबरदस्त उत्साह

संजय सरावगी ने कहा कि यह दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए भी बड़ा है और देश व बिहार के नौजवानों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि जिस वर्ष भाजपा की स्थापना हुई, उसी वर्ष के आसपास नितिन नवीन का जन्म हुआ, जो अपने आप में एक रोचक संयोग है। बिहार में उनके आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह है और पार्टी इसे ऐतिहासिक रूप देने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है।

Next Story