Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नीतीश कटारा हत्याकांड- जेल में 23 साल चक्की पीसने के बाद विकास यादव ने हर्षिका यादव से रचाई शादी...

Aryan
5 Sept 2025 6:15 PM IST
नीतीश कटारा हत्याकांड- जेल में 23 साल चक्की पीसने के बाद विकास यादव ने हर्षिका यादव से रचाई शादी...
x
जातीय भेदभाव और पारिवारिक प्रतिष्ठा का मामला मानते हुए नीतीश कटारा की निर्मम हत्या कर दी गई थी।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने साल 2002 के नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में जेल की सजा काट रहे दोषी विकास यादव की अंतरिम जमानत की अवधि एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी थी। आज यानी 5 सितंबर को यूपी के पूर्व मंत्री डीपी यादव के बेटे आरोपी विकास यादव ने पैरोल लेकर शादी कर ली है। विकास यादव ने गाजियाबाद की रहने वाली हर्षिका यादव से विवाह किया है। नीतीश कटारा हत्याकांड ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं।

शादी की खबर से विकास यादव फिर से चर्चा में है

विकास यादव की शादी की खबर फिर से चर्चा में है, क्योंकि यह मामला लंबे समय तक मीडिया में छाया रहा था।

दरअसल यह मामला साल 2002 का है, जब नीतीश कटारा का विकास यादव की बहन भारती यादव के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी वजह से 16-17 फरवरी 2002 की रात नीतीश को एक शादी समारोह से अगवा कर लिया गया था, फिर उसकी हत्या कर दी गई। विकास यादव, विशाल यादव और सुखदेव यादव को इस हत्याकांड में दोषी करार दिया गया था।

भारती और नीतीश कटारा की दोस्ती गाजियाबाद के एक कॉलेज में हुई थी

विकास यादव उत्तर प्रदेश के नेता डी. पी. यादव का बेटा है। बता दें 1998 में नीतीश कटारा ने गाजियाबाद के एक कॉलेज में एमबीए के लिए एडमिशन लिया था, वहीं उसकी दोस्ती भारती नाम की लड़की से हो गई थी। भारती डीपी यादव की बेटी और विकास यादव की बहन थी। कॉलेज के दिनों में भारती और नीतीश अच्छे दोस्त थे, धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों लोग एक दूसरे से शादी का प्लान कर रहे थे, हालांकि भारती के भाई विकास और चचेरे भाई विशाल को ये रिश्ता पसंद नहीं था। उन्होंने इसे जातीय भेदभाव और पारिवारिक प्रतिष्ठा का मामला मानते हुए नीतीश की निर्मम हत्या कर दी थी।


Next Story