Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नीतीश कुमार ने बुलाई बैठक! बेटे निशांत को दी जकती है जिम्मेदारी, आज शाम होगा फैसला

Anjali Tyagi
6 March 2026 11:31 AM IST
नीतीश कुमार ने बुलाई बैठक! बेटे निशांत को दी जकती है जिम्मेदारी, आज शाम होगा फैसला
x
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार को पार्टी की कमान सौंपने पर विचार कर रहे हैं।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा की है कि वे अब राज्यसभा जाना चाहते हैं। जिसके बाद उनकी जगह को लेकर अटकलें तेज हो गई है। इसी मंथन के लिए सीएम नीतीश कुमार ने आज शाम पांच बजे जनता दल (यूनाइटेड) की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।

सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई बैठक

सीएम नीतीश कुमार ने आज शाम पांच बजे जनता दल (यूनाइटेड) की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर होगी, जिसमें पार्टी के विधायक, विधान पार्षद और सांसद शामिल होंगे। बैठक में नीतीश कुमार अपने राज्यसभा जाने के फैसले की जानकारी देंगे। साथ ही मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी और भविष्य को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी मंथन होगा।

बेटे निशांत कुमार को पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है

जनता दल (यूनाइटेड) के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार को पार्टी की कमान सौंपने पर विचार कर रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो ये नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।



Next Story