
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- नीतीश कुमार निर्विरोध...
नीतीश कुमार निर्विरोध चुने गए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पटना। बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। नीतीश कुमार को एक बार फिर जनता दल (यूनाइटेड) यानी जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया है। आज नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद उन्हें आधिकारिक तौर पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। उनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था।
संगठन विस्तार के लिए महत्वपूर्ण
दरअसल, यह चौथी बार है जब नीतीश कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने 19 मार्च को दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया था। उनके प्रस्तावक के रूप में राज्यसभा सांसद संजय झा और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। वहीं हाल ही में राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद नीतीश कुमार का फिर से अध्यक्ष बनना पार्टी की भविष्य की रणनीति और संगठन विस्तार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




