Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बिहार के अगले CM को लेकर नीतीश कुमार ने दिया संकेत, सम्राट चौधरी के कंधे पर रखा हाथ...

Aryan
18 March 2026 4:19 PM IST
बिहार के अगले CM को लेकर नीतीश कुमार ने दिया संकेत, सम्राट चौधरी के कंधे पर रखा हाथ...
x
नीतीश कुमार ने कुंडघाट जलाशय परियोजना सहित 914 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

जमुई। बिहार के सीएम नीतीश कुमार 'समृद्धि यात्रा' के तहत आज यानी बुधवार को जमुई पहुंचे। मंच पर साथ में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। इस दौरान नीतीश ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर संकेत दे दिया। उन्होंने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा और उनके समर्थन में लोगों से हाथ को उठवाया। सीएम नीतीश ने कहा कि पिछले 20 वर्षों के कार्यकाल में जो थोड़ी बहुत कमी रह गई है, उसे अगले पांच वर्षों के एनडीए सरकार पूरा करेगी, मतलब अब सारा बाकी काम सम्राट देखेंगे। ऐसे में बिहार की राजनीति में तेज हलचल शुरू हो गई है, कि नीतीश ने सीएम को तौर पर सम्राट को पसंद किया है।

अगले सीएम को लेकर किया इशारा

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को लेकर इस तरीके की है। अभी कुछ दिन पहले भी कटिहार में कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाई थी। बता दें कि नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं। अगले माह 10 अप्रैल के बाद वो अपना मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ सकते हैं।

कुंडघाट जलाशय परियोजना का किया उद्घाटन

सीएम कुंडघाट जलाशय परियोजना सहित 914 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने 2005 के पहले के बिहार की चर्चा करते हुए लोगों को विरोधियों से सावधान किया और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए के लिए समर्थन देते रहने का भरोसा लिया।



Next Story