
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- नीतीश कुमार बनने जा...
नीतीश कुमार बनने जा रहे हैं लालू यादव के पड़ोसी! सीएम पद छोड़ने से पहले घर कर रहे हैं खाली, जानें क्यों

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां पहले ही सीएम नीतीश ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ले ली है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जल्द ही सीएम पद से इस्तीफा देने वाले हैं। हालांकि इस वक्त नीतीश कुमार अपने आवास को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
13 या 14 अप्रैल को सीएम पद से दे सकते हैं इस्तीफा
बता दें कि पटना में अपने आधिकारिक आवास 1 अणे मार्ग से सामान शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद, वह जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और उनका नया ठिकाना 7 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला होगा। उनके आधिकारिक आवास से फर्नीचर और अन्य सामान 7 सर्कुलर रोड ले जाया जा रहा है। नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह 13 या 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
लालू प्रसाद यादव के बनेंगे पड़ोसी
7 सर्कुलर रोड स्थित यह बंगला पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (10 सर्कुलर रोड) के आवास के पास ही स्थित है, जिससे वह लालू प्रसाद यादव के पड़ोसी बन जाएंगे। नीतीश कुमार पहले भी 2014 में इस्तीफा देने के बाद इसी आवास में रहे थे। यह बंगला भूकंपरोधी है और इसे उनकी देखरेख में ही विशेष रूप से तैयार किया गया था। अभी तक 7 सर्कुलर रोड के इस बंगले का उपयोग मुख्यमंत्री सचिवालय या कार्यालय के रूप में किया जा रहा था।




