
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- शपथग्रहण से पहले अमित...
शपथग्रहण से पहले अमित शाह से मिले नीतीश कुमार, इन 25 मंत्रियों का होगा शपथग्रहण

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (2025) में एनडीए की शानदार जीत के बाद आज पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी रहेंगे। बता दें कि नीतीश कुमार ने शपथग्रहण से पहले अमित शाह से मुलाकात की है।
नीतीश कुमार के साथ शपथ लेंगे 25 मंत्रियों का शपथग्रहण
नीतीश सरकार में शामिल होने जा रहे मंत्रियों के नाम फाइनल हो गए हैं। दो डिप्टी सीएम के अलावा बीजेपी की ओर से 12 मंत्री शपथ लेंगे। तो जेडीयू की ओर से 7 मंत्री शपथ लेंगे। BJP-JDU के अलावा दो मंत्री एलजेपी, एक-एक मंत्री HAM और RML की ओर से शपथ लेंगे।
अमित शाह से मिले नीतीश कुमार
बता दें कि नीतीश कुमार सीएम आवास से निकलने के बाद सीधे होटल मौर्या गए। यहां जाकर नीतीश कुमार ने अमित शाह से मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक यहां से वो कुछ देर में गांधी मैदान के लिए रवाना होंगे।
ये नेता लेंगे शपथ
1. सम्राट चौधरी- BJP
2. विजय कुमार सिन्हा- BJP
3. मंगल पांडेय- BJP
4. डॉ . दिलीप जायसवाल, (एम.एल.सी)- BJP
5. नितिन नबीन- BJP
6. रामकृपाल यादव- BJP
7. संजय सिंह 'टाइगर'- BJP
8. अरुण शंकर प्रसाद- BJP
9. सुरेंद्र मेहता- BJP
10. नारायण प्रसाद- BJP
11. रमा निषाद- BJP
12. लखेंद्र पासवान- BJP
13. श्रेयसी सिंह- BJP
14. डॉ . प्रमोद कुमार चंद्रवंशी- BJP
15. विजय कुमार चौधरी-JDU
16. श्रवण कुमार-JDU
17. विजेंद्र यादव-JDU
18. अशोक चौधरी-JDU
19. लेसी सिंह-JDU
20. जमा खान-JDU
21. मदन सहनी-JDU
22. संजय कुमार (पासवान)- LJP
23. संजय सिंह- LJP
24. संतोष कुमार सुमन- HAM
25. दीपक प्रकाश- RML




