
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- नीतीश कुमार को मर्जी...
नीतीश कुमार को मर्जी के खिलाफ ले जाया गया राज्यसभा... तेजस्वी यादव ने NDA पर किया जोरदार हमला

पटना। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद से ही बिहार में सियासत तेज हो गई है। जहां सीएम चेहरे को लेकर NDA में माथापच्ची चल रही है तो वहीं विपक्ष भी सरकार पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहा है। इस बीच तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और NDA पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि एक भी फैसला नहीं हो रहा है।
नीतीश कुमार का कोई रोल नहीं है
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार में क्या हालत है। इसे डबल इंजन सरकार कहते हैं, लेकिन अभी तक कोई कैबिनेट मीटिंग नहीं हुई है। फसलें बर्बाद हो रही हैं, हत्याएं हो रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, दवाइयां नहीं मिल रही हैं। लेकिन सत्ता में बैठे लोग इस बात से परेशान हैं कि कुर्सी पर कौन बैठेगा। हम बहुत पहले से कह रहे हैं कि हम नीतीश कुमार को नहीं रहने देंगे और वही हो रहा है। नीतीश कुमार का कोई रोल नहीं है, उन्हें उनकी मर्जी के खिलाफ (राज्यसभा) ले जाया गया।




