Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, जानें कितने लेंगे मंत्री पद की शपथ

Aryan
20 Nov 2025 10:03 AM IST
नीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, जानें कितने लेंगे मंत्री पद की शपथ
x
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे

पटना। प्रधानमंत्री की मौजूदगी में आज नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के लिए सीएम पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के साथ करीब 18 मंत्री भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बिहार को सजाया गया है। प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले लोगों के लिए अलग व्यवस्था की है। शपथ ग्रहण में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की सुविधा भी है।

आज 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह होगा। 11:30 बजे के आसपास शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। मुख्यमंत्री लगभग 12:00 बजे शपथ लेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटें लाने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। गांधी मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत 18 मंत्री शपथ ले सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत एनडीए के सभी घटकों के प्रमुखों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। बैनर, पोस्टर और झंडों से पटना की सड़कों को पाट दिया गया है। हर जगह एनडीए के दलों के झंडे लगाए गए हैं। इधर, सुरक्षा के भी चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। हर चौक चौराहों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन के अनुसार, आम जनता का प्रवेश गेट संख्या 5, 6, 7, 8, 9 और 10 से होगा। मीडिया प्रतिनिधियों के लिए गेट संख्या 11 निर्धारित किया गया है।

Next Story