Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता की लेंगे शपथ! जानें मुख्यमंत्री पद से कब देंगे इस्तीफा

Anjali Tyagi
2 April 2026 4:30 PM IST
नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता की लेंगे शपथ! जानें मुख्यमंत्री पद से कब देंगे इस्तीफा
x

पटना। बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल, 2026 को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बिहार सरकार ने हाल ही में नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर भी फैसला लिया है, जिसके तहत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद उन्हें जेड प्लस (Z+) श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने के बाद वह पटना लौटकर मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनका इस्तीफा 12 अप्रैल को हो सकता है।

राज्यसभा का किया था रूख

नीतीश कुमार ने इससे पहले 30 मार्च को बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, ताकि वे राज्यसभा का कार्यकाल शुरू कर सकें। उनके इस कदम के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।

Next Story