Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नीतीश कुमार इस तारीख को लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ, आया अपडेट...

Aryan
1 April 2026 4:55 PM IST
नीतीश कुमार इस तारीख को लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ, आया अपडेट...
x
आज यानी बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण किया

पटना। बिहार से बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। 16 मार्च को नीतीश कुमार संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। बता दें कि 30 मार्च को सीएम ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। वहीं, अब राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। दरअसल इससे पहले भी लालू यादव, उपेंद्र कुशवाहा और दिवंगत सुशील मोदी भी चारों सदन के सदस्य रह चुके हैं, अब इस सूची में नीतीश कुमार का नाम भी शामिल हो जाएगा।

सीएम पद पर कब तक रहेगें

बिहार की राजनीति में फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा कब देंगे। संविधान के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति राज्य के सदन का सदस्य रहे बिना भी छह महीने तक सीएम रह सकता है। बिहार क्या होता है यह देखने वाली बात होगी।

दक्षता भवन का किया निरीक्षण

नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में भले निर्वाचित हो गए हों, लेकिन वो अभी भी प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं। आज यानी बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने वाल्मी (जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान) परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Next Story