Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव: 118 सांसदों ने किया समर्थन, कांग्रेस ने दी यह प्रतिक्रिया...

Anjali Tyagi
6 March 2026 5:40 PM IST
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव: 118 सांसदों ने किया समर्थन, कांग्रेस ने दी यह प्रतिक्रिया...
x
आगामी सोमवार को लोकसभा में ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस दौरान वह अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। वह सदस्यों के बीच बैठेंगे

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा की जा सकती है। दरअसल विपक्ष ने उन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सीधे तरह से पक्षपात वाला काम किया है। कांग्रेस ने कहा है कि यह प्रस्ताव नियमों के मुताबिक है।

118 विपक्षी सांसदों ने प्रस्ताव पर किए हस्ताक्षर

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर बाकी सभी विपक्षी दलों ने स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस पर 9 मार्च को चर्चा की जाएगी। जयराम रमेश ने यह भी जानकारी दी कि इस नोटिस पर 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं।

परंपराओं के मुताबिक है यह प्रस्ताव

जयराम रमेश ने कहा कि यह एक स्वस्थ और लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। हमने जो प्रस्ताव दिया है, वह नियमों और परंपराओं के मुताबिक है। इससे पहले भी ऐसा हो चुका है। जैसे पहले 1954 में स्पीकर जी वी मावलंकर के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था।

विपक्ष को इसका मिलना चाहिए

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि यह संसदीय लोकतंत्र के साधन हैं। विपक्ष को इसका पूरा अधिकार है। इस पर बहस होगी, देखा जाएगा कि उसके बाद क्या होता है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी सदस्यों पर झूठे आरोप लगाए गए हैं।

स्पीकर को हटाने की प्रक्रिया

आगामी सोमवार को लोकसभा में ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस दौरान वह अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। वह सदस्यों के बीच बैठेंगे। नियमों के मुताबिक, स्पीकर बिरला को सदन में अपनी बात रखने का पूरा अधिकार होगा। वह प्रस्ताव के खिलाफ वोट भी दे सकते हैं।


Next Story