Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

महिला सांसदों को भेजकर सीट पर कब्जा कराके आप पीएम नहीं बन सकते... कांग्रेस को PM मोदी का करारा जवाब!

Aryan
22 Feb 2026 5:51 PM IST
महिला सांसदों को भेजकर सीट पर कब्जा कराके आप पीएम नहीं बन सकते...  कांग्रेस को PM मोदी का करारा जवाब!
x
PM मोदी ने कहा कांग्रेस संसद में अपने साथी दलों को भी बोलने का मौका नहीं देते हैं। इसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के साथी दलों को हो रहा है

मेरठ। मेरठ में जनसभा को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने आज यानी रविवार को कांग्रेस पार्टी पर जबरदस्त निशाना साधा। पीएम मोदी ने बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री की कुर्सी के पास आकर प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस महिला सासंदों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यदि आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले आपको जनता का दिल जीतना होगा। महिला सांसदों को भेजकर सीट पर कब्जा करने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता है।

पीएम ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि यदि आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले आपको जनता के दिल जीतने होंगे, महिला सांसदों को भेज करके सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। क्या आप लोग इतने खोखले हो गए हैं, कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो। कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है। इस बात का मुझे संतोष है कि दिल्ली में जो घटना घटी, कांग्रेस के सभी साथी दलों ने कांग्रेस की भरपूर आलोचना करने की हिम्मत जुटाई है। मैं इसके लिए उनका सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता हूं।

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा एआई इम्पैक्ट समिट हुआ

पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन देश में ही कुछ राजनीतिक दल हैं जो भारत की सफलता को हजम नहीं कर पा रहे हैं। सबलोगों ने देखा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा एआई इम्पैक्ट समिट हुआ। दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए। दुनिया के विकासशील देशों में ऐसा सम्मेलन आज तक कभी नहीं हुआ। पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने भारत के इस वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया।

संसद में कांग्रेस के साथी दलों को हो रहा नुकसान

उन्होंने आगे कहा कि संसद में अपने साथी दलों को भी बोलने का मौका नहीं देते हैं। संसद को चलने नहीं देते हैं। इसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के साथी दलों को हो रहा है। एआई समिट में कांग्रेस ने जो किया है, उससे उनके साथी दल भी चौक गए हैं। अब सबने इनसे दूरी बना ली है।

Next Story