
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- कोई रोमांटिक रिश्ता...
कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं...मलाइका अरोड़ा संग डेटिंग की अफवाहों के बीच सोराब बेदी ने दिया यह रिएक्शन

मुंबई। मलाइका अरोड़ा और स्प्लिट्सविला X6 के सोराब बेदी के बीच डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर कुछ पार्टी वीडियो और फोटो वायरल होने से लोग सोचने लगे कि दोनों सिर्फ दोस्त से ज्यादा हैं। सोराब बेदी ने हाल ही में अपने और मराइका के रिश्ते को लेकर अपनी राय पेश की है और यह भी बताया कि वह एक-दूसरे को काफी साल पहले से जानते हैं।
मलाइका और सोराब के ये वीडियो जुहू के रेस्टोरेंट की एक पार्टी के थे, जहां दोनों नाचते और साथ में मस्ती करते दिखे। लेकिन अब सोराब ने साफ कर दिया है कि उनके बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है। वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
सोराब ने एक इटरव्यू के दौरान कहा कि उनका और मलाइका का रिश्ता कई साल पुराना है। मॉडलिंग के समय में अभिनेत्री डेलनाज दारूवाला और वाहबिज मेहता ने उन्हें मिलवाया था। दोनों उनकी अच्छे दोस्त हैं। यही वजह है कि मलाइका से उनकी दोस्ती हो गई।
सोराब ने कहा कि हमारे बीच कुछ भी रोमांटिक नहीं है। हम सिर्फ दोस्त हैं और एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही बातों पर दुख भी जताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी लड़की के निजी जीवन पर कमेंट करने से पहले दो बार सोचें, क्योंकि इससे उसकी मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है।
मलाइका पहले अरबाज खान से शादीशुदा थीं, जिसके बाद 2017 में दोनों का तलाक हो गया। उनके एक बेटा अरहान है। कथित तौर पर अरबाज के बाद मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जुड़ा, लेकिन अब सब खत्म हो चुका है। वहीं, सोराब का नाम पहले स्प्लिट्सविला की एक कंटेस्टेंट से भी जोड़ा गया था।




