
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अर्थशास्त्र के नोबेल...
अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का ऐलान ! इस बार इन तीन अर्थशास्त्रियों को मिला ये सम्मान, जानें किन-किन को

नई दिल्ली। चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा होने के बाद आज अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का भी ऐलान हो गया है। अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को दिया जाएगा। इस बार भी ये पुरस्कार तीन लोगों को संयुक्त रूप से दिया जाएगा।
अर्थशास्त्र पुरस्कार तकनीकी रूप से नोबेल पुरस्कार नहीं है
जानकारी के अनुसार, अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार को औपचारिक रूप से अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अर्थशास्त्र में बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार के रूप में जाना जाता है। अर्थशास्त्र पुरस्कार तकनीकी रूप से नोबेल पुरस्कार नहीं है, लेकिन इसे हमेशा 10 दिसंबर को नोबेल की पुण्यतिथि (1896) पर अन्य नोबेल पुरस्कारों के साथ दिया जाता है।
अर्थशास्त्र के नोबेल विजेता
जोएल मोकिर अमेरिका के नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं। वहीं, फिलिप अघियन फ्रांस के कॉलेज डी फ्रांस और ब्रिटेन के द लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से ताल्लुक रखते हैं। पीटर हॉविट अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी से संबंध रखते हैं। इन तीनों को सतत विकास के स्थितियों की पहचान करने के लिए वर्ष 2025 के लिए अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष ये पुरस्कार तीन अर्थशास्त्रियों डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिन्सन को प्रदान किया गया था।