
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख आई सामने! इस दिन पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

नोएडा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का काम काफी लंबे समय से अटका हुआ है। हालांकि अब इसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। वहीं इस एयरपोर्ट का पूरे वेस्ट यूपी सहित आसपास के इलाकों को लाभ होगा। लगातार हवाई यात्रा करने वाले लोगों को इस एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार था। अब इसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पीएम मोदी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे।
अधिकारियों ने हवाई अड्डा परिसर का निरीक्षण किया
इसके लिए एक जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए 28 या 29 मार्च की तारीख संभावित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित कर सकते है। अपर आयुक्त राजीव मिश्रा और अन्य अधिकारियों ने हवाई अड्डा परिसर का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए किया गया। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने भी पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शुरू होने से संबंधित थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित जनसभा 28 या 29 मार्च को होनी है। इस जनसभा और रैली के लिए जर्मन शैली के हैंगर बनाने का काम शुरू हो गया है।
एयरपोर्ट पर जल्द ही पुस्तकालय की सुविधा होगी शुरू
पहले चरण में जेवर से बंगलूरू, मुंबई और कोलकाता के लिए उड़ान भरी जाएगी। जेवर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने के लिए इंडिगो एवं एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस कंपनियों से बात की गई है। पहले चरण में करीब 10 अलग-अलग शहरों के लिए जेवर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू की जाएगी। मीडिया से बात करते केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने यह भी कहा कि अगले 2 माह में भारत के सभी एयरपोर्ट पर यात्रियों को निशुल्क वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही सभी एयरपोर्ट पर जल्द ही पुस्तकालय की भी सुविधा यात्रियों के लिए शुरू होंगी।




