
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- विवादों में घिरा नोरा...
विवादों में घिरा नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना! शिकायत हुई दर्ज, उठी बैन की मांग

मुंबई। इन दिनों नोरा फतेही और संजय दत्त का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवाद का कारण बना हुआ है। दरअसल इस गाने ने रिलीज होते ही हंगामा मचा दिया है। सभी जगह इस गाने के लिरिक्स को लेकर बवाल हो रहा है। ऐसे में अब इस गाने को लेकर एक वकील ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) में शिकायत दर्ज कराते हुए इसे बैन करने की मांग की है।
लिरिक्स पर मच रहा बवाल
बता दें कि इस गाने के बोल यानी लिरिक्स पर जमकर बवाल मच रहा है। दरअसल शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाने के लिरिक्स और वीडियो बहुत अश्लील और आपत्तिजनक हैं। ये बोल बच्चों और युवाओं पर गलत असर डाल सकते हैं।
कार्रवाई की मांग की गई
जानकारी के मुताबिक शिकायत को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक भी भेजा गया है और इस पर जल्द कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि गाने में डबल मीनिंग लिरिक्स और उत्तेजक डांस मूव्स दिखाए गए हैं, जो सार्वजनिक मर्यादा के खिलाफ हैं। इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS), POCSO एक्ट और IT एक्ट के तहत कार्रवाई की भी मांग की गई है। साथ ही दिल्ली पुलिस साइबर सेल में भी अलग से शिकायत दी गई है।
लोगों का भी फूटा गुस्सा
गाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है, कई यूजर्स इसे ‘वलगर’ और ‘भद्दा’ बता रहे हैं। सिंगर अरमान मलिक ने भी एक्स पर पोस्ट कर गाने के लिरिक्स पर नाराजगी जताई है।
कब रिलीज होगी 'केडी द डेविल'?
जानकारी के मुताबिक कन्नड़ सुपरस्टार ध्रुव सरजा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केडी: द डेविल' (KD: The Devil) आधिकारिक तौर पर 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज होगी। फिल्म में ध्रुव सरजा के साथ बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही नजर आएंगे।




