Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच...
मुख्य समाचार
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नोरा फतेही हुईं भावुक, कहा- लोगों ने सुनना और समझना छोड़ दिया है
Aryan
4 March 2026 7:30 PM IST

x
मुंबई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच बॉलीवुड फेम नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर शांति और एकता की अपील की। लेकिन उनका यह संदेश कुछ लोगों को रास नहीं आया। शांति की बात करने पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब नोरा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए साफ कर दिया है कि वह अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटेंगी।
नोरा के मुताबिक, यही सोच समाज में और ज्यादा विभाजन पैदा कर रही है।
नोरा ने स्पष्ट कहा कि जब उन्होंने ‘विश्व शांति’ की बात की थी। वह किसी एक देश, धर्म या समुदाय के लिए नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए थी।
उन्होंने कहा कि यदि कोई इंसान दुनिया में शांति की अपील करता है और उससे भी किसी को दिक्कत होती है, तो उसे खुद के अंदर झांककर देखना चाहिए।
Next Story




