
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- जिंदगी के बुरे दौर से...
जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रही है नोरा फतेही! जानें एक्ट्रेस ने क्यों बंद कर दिया हंसना

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इस वक्त अपनी जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री के एक बेहद करीबी दोस्त का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना की जानकारी शेयर करते हुए अपना दर्द बयां किया है।
दरअसल, उनके इस दोस्त का नाम मार्से पेड्रोजो था और वो एक सेलिब्रिटी हेयर आर्टिस्ट थे। मार्से के जाने से नोरा फतेही पर गहरा असर पड़ा है और उनपर जैसे दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा है। नोरा के सोशल मीडिया पोस्ट से साफ है कि मार्से के जाने के बाद उनका रो रोकर बुरा हाल है।
नोरा फतेही ने दोस्त के गुजरने की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर दो स्टोरीज लगाई हैं। पहली स्टोरी में वो लिखा कि आज मैंने अपने बहुत प्यारे दोस्त, एक भाई और एक विश्वासपात्र को खो दिया…कोई ऐसा जो मेरे इस सफर का पहले दिन से हिस्सा रहा।
नोरा ने आगे लिखा कि कोई ऐसा जिसके साथ मेरे रिश्ते को आप सभी ने देखा। वो मेरी पर्सनालिटी का बेस्ट साइड निकाल लाते थे और हर बार जब आप लोग मुझे उनके साथ देखते थे, मैं हमेशा हंसती और खिलखिलाती हुई दिखाई देती थी।
नोरा फतेही ने कहा कि हमने सबकुछ साथ में किया। मैंने इससे पहले किसी दोस्त को नहीं खोया है। मैं इसे समझने की कोशिश कर रही हूं कि कैसे प्रोसेस करूं। मैं चाहती हूं कि आप सभी उनके लिए दुआ करें। मार्से पेड्रोजो अब हमारे बीच नहीं रहे।
नोरा ने कहा कि उनका निधन हो गया है और मेरा दिल पूरी तरह से टूट गया है। मेरा सबकुछ उजड़ गया। इसके अलावा एक अन्यू स्टोरी में नोरा ने रोने और दिल टूटने वाली इमोजी शेयर की है।




