Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नॉर्मल बनाम प्रीमियम पेट्रोल: क्या वाकई महंगा तेल आपकी कार-बाइक के लिए बेहतर है?

Shilpi Narayan
20 March 2026 6:30 PM IST
नॉर्मल बनाम प्रीमियम पेट्रोल: क्या वाकई महंगा तेल आपकी कार-बाइक के लिए बेहतर है?
x

नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी जंग की वजह से भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दामों में इजाफा किया गया है। जिसके बाद से ही अब सवाल उठ रहा है कि आखिर प्रीमियम पेट्रोल नॉर्मल पेट्रोल से कैसे अलग होता है। दरअसल, आज के समय में जब आप पेट्रोल पंप पर जाते हैं, तो आपके पास दो विकल्प होते हैं। नॉर्मल पेट्रोल और प्रीमियम पेट्रोल (जैसे Speed या XP95)। इन दोनों ईंधनों के बीच सबसे बड़ा तकनीकी अंतर ऑक्टेन नंबर (Octane Number) का है।

नॉर्मल पेट्रोल

इसका ऑक्टेन नंबर आमतौर पर 91 होता है। यह साधारण इंजन वाली कारों और मोटरसाइकिलों के लिए पर्याप्त है।

प्रीमियम पेट्रोल

इसमें ऑक्टेन नंबर 95 या उससे अधिक होता है। उच्च ऑक्टेन का मतलब है कि ईंधन इंजन के अंदर बिना किसी 'नॉकिंग' (झटके) के अधिक दबाव झेल सकता है।

क्या प्रीमियम पेट्रोल से माइलेज बढ़ता है?

आम धारणा के विपरीत, साधारण इंजन वाली कारों में प्रीमियम पेट्रोल डालने से माइलेज या पावर में कोई जादुई बढ़ोतरी नहीं होती। प्रीमियम पेट्रोल में विशेष एडिटिव्स और क्लीनिंग एजेंट होते हैं जो इंजन के कार्बन जमाव को साफ रखने में मदद करते हैं। यह इंजन की उम्र बढ़ा सकता है, लेकिन तुरंत प्रदर्शन में बड़ा बदलाव नहीं लाता।

किसे चाहिए प्रीमियम ईंधन?

स्पोर्ट्स कारें या लग्जरी गाड़ियां (जैसे BMW, Mercedes या Turbocharged इंजन) उच्च दबाव पर काम करती हैं, जिन्हें प्रीमियम पेट्रोल की जरूरत होती है। यदि आपकी पुरानी गाड़ी का इंजन 'नॉकिंग' की आवाज कर रहा है, तो प्रीमियम तेल इसे कम कर सकता है।

Next Story