
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- उत्तरी सिक्किम : भारी...
उत्तरी सिक्किम : भारी बारिश के बाद तबाही, 1700 से अधिक पर्यटक फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश के बाद तबाही मच गई है। इस दौरान 1700 से अधिक पर्यटक फंसे हुए हैं। सेना के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। कई इलाकें बारिश के कारण भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। इस घटना में 3 जवानों की मौत और 6 की तलाश जारी है।
बारिश के कारण भयंकर तबाही
उत्तरी सिक्किम में बारिश के कारण भयंकर तबाही मची हुई है। लाचुंग और चुंगथांग में 1,678 पर्यटक फंसे थे, इन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मंगन जिले के छातेन में एक सैन्य शिविर में भूस्खलन हुआ, जिसमें 3 जवानों की मौत हो गई और 6 अन्य लापता हैं। लेकिन लाचुंग में अभी भी 100 से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जो वहीं फंसे हुए हैं।
कई सड़कें बंद हुईं
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अक्षय सचदेवा ने इसके मद्देनजर बताया कि भारी बारिश के कारण मंगन जिले में भूस्खलन हुआ। इससे सड़कें बाधित हो गईं। कुछ पर्यटकों को वहां से निकालर गंगटोक ले जाया गया और लाचेन में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है। छातेन में जिन तीन जवानों की मौत हुई है, उनके नाम लखविंदर सिंह, लांस नायक मुनिश ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा है। वहीं सेना ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। 6 लापता जवानों की तलाश जारी है।