
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सिर्फ ट्रेन नहीं रेलवे...
सिर्फ ट्रेन नहीं रेलवे आपके लिए चलता-फिरता लग्जरी रूम लेकर आ रहा है, जानें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी...

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने ट्रेन यात्रा को पहले से अधिक सुरक्षित और आरामदायक बनाने की दिशा में काम तेज कर दिया है। रेल मंत्रालय ने आज यानी रविवार को जानकारी दी। रेलवे के मुताबिक नए और आधुनिक डिजाइन के कोच तैयार किए जा रहे हैं। इन कोचों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे सफर का अनुभव बेहतर हो सके।
आराम के साथ सुहाना होगा सफर
जानकारी के अनुसार, रेलवे ने मौजूदा कोचों को अपग्रेड कर एक सैंपल कोच तैयार किया है। इस कोच में नई तकनीक और उन्नत सुविधाओं को शामिल किया गया है, जिससे यात्रा पहले से अधिक आरामदायक हो सके। इससे खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा होगा। नए कोच बेहतर सुविधा और आराम के साथ सफर के अनुभव को और सहज बनाने में मदद करेंगे।
सीटों को अधिक आरामदायक बनाने पर जोर
नए डिजाइन के कोच में सीटों को पहले से ज्यादा आरामदायक बनाया गया है। इसके साथ ही कोच के अंदर की लाइटिंग, वेंटिलेशन और साफ सफाई पर खास ध्यान दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुरक्षा फीचर्स भी जोड़े जा रहे हैं, ताकि आपात स्थिति में बेहतर तरीके से निपटा जा सके। शौचालय में भी बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। इन्हें अधिक स्वच्छ, टिकाऊ और उपयोग में आसान बनाया जा रहा है।
अमृत भारत एक्सप्रेस का डिजाइन
अमृत भारत एक्सप्रेस के इन कोचों को खासतौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि यात्रियों को न केवल आरामदायक यात्रा मिले, बल्कि उन्हें एक आधुनिक और प्रीमियम अनुभव भी महसूस हो सके। कोच के अंदरूनी हिस्से को पूरी तरह से नया रूप दिया गया है। फर्श पर पीवीसी फ्लोरिंग, सीट और बर्थ पर नई रेक्सीन, फोल्डेबल स्नैक टेबल, खिड़कियों के परदे और शौचालय इन सभी में एक समान रंग संयोजन रखा गया है।




