Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नोएडा ही नहीं फरीदाबाद और बुलंदशहर में भी कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, जाम

Shilpi Narayan
13 April 2026 1:27 PM IST
नोएडा ही नहीं फरीदाबाद और बुलंदशहर में भी कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, जाम
x

नोएडा। नोएडा में अलग-अलग जगहों पर कर्मचारियों ने हंगामा और प्रदर्शन करते हुए जमकर बवाल किया है। वहीं अब कर्मचारियों का प्रदर्शन उग्र होते जा रहा है। नोएडा के अलावा अब कर्मचारियों का यह प्रदर्शन फरीदाबाद और बुलंदशहर में भी देखने को मिल रहा है। जहां प्रदर्शनकारी जमकर बवाल कर रहे हैं। इसको लेकर जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस से भी अब यह कंट्रोल नहीं हो रहा है।

फरीदाबाद में प्रदर्शन कर रहे हैं कर्मचारी

बता दें कि फरीदाबाद सेक्टर 37 में बेरिंग बनाने वाली मदरसन कंपनी के बाहर वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी नजर आए। यहां पर सुबह 9 से ही पहली शिफ्ट में कर्मचारी इकट्ठा होकर अपने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कंपनी प्रशासन से मिले लेकिन कंपनी प्रशासन द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कर्मचारियों ने रोड जाम कर रोष प्रकट किया।

बुलंदशहर में वेतन बढ़ाने को लेकर मांग

बुलंदशहर में वेतन बढ़ाने, पीएफ-ईएसआई और अन्य सुविधाओं को लेकर मजदूरों ने हंगामा किया। 12 घंटे काम के बदले महिला को ₹15 हजार, पुरुष को ₹20 हजार न्यूनतम वेतन की मांग कर रहे हैं। ठेकेदारों पर शोषण के गंभीर आरोप लगाते हुए मजदूरों ने कंपनी गेट पर जमकर नारेबाजी की। एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एएलसी पल्लवी चौहान, एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद श्रमिकों को शांत कर काम पर भेजा गया। सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित टैग ट्रॉपिकल एग्रोसिस्टम (इंडिया) का मामला है।

कर्मचारियों की मुख्य मांगें

कर्मचारियों का मुख्य विरोध कंपनी प्रबंधन की कथित मनमानी, वेतन भुगतान में देरी और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ है। उधर, नोएडा की मदरसन कंपनी के बाहर जारी प्रदर्शन में शामिल कर्मियों ने बताया कि वे लंबे समय से वेतन बढ़ाने और काम के माहौल में सुधार की मांग कर रहे हैं। बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा वेतन में गुजारा करना बेहद मुश्किल हो रहा है। प्रशासन ने एक दिन पहले ही कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी, साथ ही मांगों पर विचार करने और समाधान निकालने का आश्वासन दिया था। नए निर्देशों के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर में कार्यरत श्रमिकों को ओवरटाइम के बदले दोगुना भुगतान दिया जाएगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कर्मचारियों की सैलरी और बोनस समय पर सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाए। इसके बावजूद, कर्मचारियों का आक्रोश कम नहीं हुआ और आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया।

इन मांगों को पूरा करने का किया गया था दावा

1-अनावश्यक किसी भी कर्मचारियों को सेवा से नहीं निकाला जाएगा

2-ओवरटाइम का भुगतान दुगनी दर से किया जाएगा। उसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी

3-प्रत्येक कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। यदि रविवार को कार्य कराया जाता है,तो उसके भुगतान भी दोगुना होगा

4-कर्मचारियों के खाते में 30 नवंबर तक उनके बोनस दिया जाएगा।

5-सभी कंपनियों में यौन उत्पीड़न रोकथाम के लिए समिति गठित की जाएगी। इसकी अध्यक्ष महिला होगी। साथ ही शिकायत पेटी लगाई जाएगी तथा 6-कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा।

7-कर्मचारियों को वेतन प्रत्येक माह 10 तारीख दे दिया जाएगा। साथ ही वेतन पर्ची दी जाएगी।

8-आंदोलन में सम्मिलित किसी भी कर्मचारी को काम से नहीं निकाला जाएगा।

9-प्रदेश सरकार द्वारा घोषित के बाद सभी का वेतन बढ़ा दिया जाएगा।

Next Story