
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अब AI रोबोट ‘पुच्चू’...
अब AI रोबोट ‘पुच्चू’ करेगा आपकी कंपनी की निगरानी, बिना थके 24 घंटे ऐसे करेगा काम

नई दिल्ली। अब वो जमाना अब गया जब लोगों के घर की रखवाली कोई सिक्योरिटी गार्ड करता था। AI ने अब इसकी भी जिम्मेदारी ले ली है। इसके लिए नया डिवाइस तैयार किया गया है जिसका नाम है पुच्चू। यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन यह सच है। दरअसल TCS ने AI Impact Summit में इस AI रोबो को शोकेस किया है। वहीं, टाटा के ग्लोबल हेड लक्ष्मण पार्थशास्त्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह एक ऐसा डिवाइस है जिसका काम निगरानी करना है।
पुचू निगरानी कैसे करता है
टाटा के ग्लोबल हेड लक्ष्मण पार्थशास्त्री ने कहा कि कई ऐसी जगह होती जहां जाना संभव नहीं हो सकता। वहां पुचू आसानी से पहुंच जाता है, इसमें लगे कैमरा और सेंसर रियल टाइम डेटा देता है। इससे खास लोकेशन की जानकारी मिल जाती है। किसी भी कंपनी के हर हिस्से की जानकारी इस सिस्टम से मिल जाती है। जानकारी के मुताबिक, गैस लीक से लेकर फायर अलार्म तक अपडेट पुचू देता है। कंपनी के प्रोडक्शन यूनिट में यदि किसी भी तरह की खराबी आती है तो पुचू पहले ही बता देता है।
पुचू 24 घंटे करता है निगरानी में मदद
यदि गैस लीक हो रही है, इस स्थिति में पुचू बड़े आराम से भांप लेता है। लक्ष्मण पार्थशास्त्री ने कहा कि इसमें लगा सेंसर धुआं और स्मेल को भी पकड़ लेता है। इससे गैस लीक से लेकर फायर अलार्म तक बजने लगता है जिससे की आप सतर्क हो जाते हैं। लक्ष्मण पार्थशास्त्री ने कहा कि पुचू कभी सोता नहीं है। इसके अलावा बेहतर बैटरी बैकअप भी मिलता है जिससे कि लंबे समय तक आप पुचू की मदद से निगरानी कर सकते हैं।




