
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अब बद्रीनाथ की बर्फीली...
अब बद्रीनाथ की बर्फीली पहाड़ियों में साधना करेंगे बागेश्वर बाबा! धीरेंद्र शास्त्री के बद्रीनाथ कूच करने से भक्तों में छिड़ी है यह चर्चा

नई दिल्ली। बागेश्वर धाम से एक बड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर बाबा) बद्रीनाथ की बर्फीली पहाड़ियों में चले गए हैं। कहा जा रहा है कि वह अगले करीब एक महीने तक पहाड़ियों की गुफाओं में नितांत अकेले समय गुजारेंगे। इस दौरान अपनी साधना में लीन रहेंगे।
गुरु आज्ञा से यह कदम उठाया
बागेश्वर धाम से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर बाबा ने गुरु आज्ञा से यह कदम उठाया है। वह 21 दिनों (या लगभग एक महीने) के गहन एकांतवास और साधना के लिए उत्तराखंड में बद्रीनाथ की बर्फीली पहाड़ियों में गए हैं। इस दौरान वे दुनिया से दूर रहेंगे। मोबाइल, कथा, इंटरव्यू और दिव्य दरबार से दूर रहकर ईश्वर भक्ति में लीन रहेंगे। पहाड़ियों में रहने के दौरान इस रूटीन को खुद को साधना के लिए जरूरी माना है।
एकांतवास का कारण
बकौल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वे कई षड्यंत्रों और बहकावे के चलते खुद को मजबूत करने के लिए यह साधना कर रहे हैं। उनकी यह साधना 21 दिनों या एक महीने की हो सकती है। बागेश्वर बाबा की इस यात्रा को लेकर उनके भक्तों के बीच तरह-तरह की जबरदस्त चर्चा छिड़ी हुई है।




