Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अब मैं यहां हूं, एक बार फिर अपने चैप्टर 2 में... रिया चक्रवर्ती सात साल बाद इस सीरीज से कर रही हैं स्क्रीन पर वापसी

Shilpi Narayan
6 Feb 2026 7:30 PM IST
अब मैं यहां हूं, एक बार फिर अपने चैप्टर 2 में... रिया चक्रवर्ती सात साल बाद इस सीरीज से कर रही हैं स्क्रीन पर वापसी
x



मुंबई। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के चाहने वाले के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां लोग रिया को स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे थे तो वहीं अब वेब सीरीज से वापसी कर रही है। अपकमिंग सीरीज 'फैमिली बिजनेस' से स्क्रीन पर सात साल बाद वापसी कर रही हैं।


इस प्रोजेक्ट के एलान के बाद एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने अपने काम पर लौटने के लंबे सफर के बारे में बताया। उन्होंने पर्दे पर वापसी के लिए आभार जताया है। दरअसल, हाल ही में रिया ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह तैयार हो रही हैं।


एक्टिंग में दोबारा वापसी करने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने आखिरी बार 2019 में 'चेहरे' के लिए शूटिंग की थी। रिया ने कहा कि 7 साल। यह सच में बहुत अजीब है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं फिर से एक्टिंग करूंगी। यह अविश्वसनीय है क्योंकि यह एक सपने जैसा है। जब मैं 17 साल की थी, तब यह मेरा सपना था। फिर वह सब हुआ। इसके बाद मुझे काम मिलना बंद हो गया। फिर मैं वापस आ गई।


वहीं उन्होंने लिखा कि हालांकि अब मैं बहुत बदल गई हूं। अब मेरा एक अलग करियर है। अब कई मायनों में यह मायने नहीं रखता। कई मायनों में यह अभी भी पहले से कहीं ज्यादा मायने रखता है। पोस्ट के कैप्शन में रिया ने लिखा कि सेट पर गए हुए 7 साल हो गए हैं। हालांकि मैं आज भी वही लड़की हूं जो 17 साल की उम्र में एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर मुंबई आई थी। मेरा एक हिस्सा आगे बढ़ गया, लेकिन एक हिस्सा वहीं रुका रहा और इंतजार करता रहा। अब मैं यहां हूं, एक बार फिर अपने चैप्टर 2 में।


सीरीज 'फैमिली बिजनेस' में रिया के अलावा विजय वर्मा, अनिल कपूर, ध्रुव सहगल, नेहा धूपिया, राइमा सेन, आकाश खुराना, अपरा मेहता, नंदीश संधू, अनंत नाग, रोहन विनोद मेहरा, टीना देसाई, कंवलजीत सिंह, मधु और इनायत सूद प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सीरीज की अभी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

Next Story