Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अब तेजप्रताप कैसे कहेंगे अनुष्का से बच्चा मेरा नहीं, भाटी का है... अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ने खोल दी पोल! जानें सच्चाई

Anjali Tyagi
10 Feb 2026 4:26 PM IST
अब तेजप्रताप कैसे कहेंगे अनुष्का से बच्चा मेरा नहीं, भाटी का है... अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ने खोल दी पोल! जानें सच्चाई
x

पटना। बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के बीच चल रहा विवाद अब एक नई अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के सामने आने से और गहरा गया है। दरअसल हाल ही में पटना के वरलीका मदरहुड अस्पताल की एक अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें पेशेंट का नाम अनुष्का यादव है। इस रिपोर्ट के 'पति के नाम' वाले कॉलम में तेज प्रताप लिखा हुआ है।

अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट का खुलासा

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट वायरल हुई है, जो कथित तौर पर पटना के 'वरलीका मदरहुड अस्पताल' की है। इस रिपोर्ट में 'पेशेंट नेम' वाले कॉलम में अनुष्का यादव और 'हस्बैंड नेम' वाले कॉलम में तेज प्रताप यादव का नाम दर्ज है। रिपोर्ट के अनुसार, यह स्कैन अक्टूबर 2025 में किया गया था। अनुष्का यादव ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसके बाद यह मेडिकल रिपोर्ट वायरल हुई और बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है।

तेज प्रताप ने लगाए साजिश के आरोप

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अनुष्का यादव के साथ उनका कोई संबंध नहीं है और न ही वह उस बच्चे के पिता हैं। तेज प्रताप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकाश भाटी को बच्चे का पिता बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। आकाश भाटी की पहचान और संबंधों पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। बता दें कि आकाश भाटी कौन है इस बात की भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Next Story